कभी होटल में रेप केस तो कभी विराट से पंगा, विवादों से भरा रहा अमित मिश्रा का करियर

कभी होटल में रेप केस तो कभी विराट से पंगा, विवादों से भरा रहा अमित मिश्रा का करियर


नई दिल्ली: भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने चार सितंबर को क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. अमित मिश्रा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान दो अलग दौर का सामना किया.

पहले धोनी फिर विराट की प्लानिंग से भी बाहर
पहला दौर महान स्पिनर अनिल कुंबले की जगह लेने के साथ उनसे की जाने वाली अपेक्षाओं के भारी दबाव से निपटने में बीता तो दूसरा दौर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के आने से हुई प्रतिस्पर्धा से निपटने का रहा. इसमें से ऑफ स्पिनर अश्विन जहां महेंद्र सिंह धोनी की योजना का हिस्सा रहे तो वहीं जडेजा विराट कोहली की रणनीति के अनुकूल रहे.

22 टेस्ट में झटके 76 विकेट
लेकिन लेग ब्रेक गेंदबाजी करने वाले और शानदार गुगली फेंकने वाले मिश्रा को अश्विन और जडेजा के साथ तीसरे विकल्प के रूप में काफी कम इस्तेमाल किया जाता. मिश्रा ने 22 टेस्ट में 76 विकेट लिए हैं. उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कहा:

यह बहुत निराशाजनक चीज थी. कभी आप टीम में होते हैं, कभी बाहर. कभी आपको अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता, कभी नहीं. निश्चित रूप से यह निराशाजनक है. इसमें कोई शक नहीं कि मैं कई बार निराश हुआ.

अमित मिश्रा ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहना मानसिक रूप से मुश्किल था. उन्होंने कहा:

जब भी मैं निराश होता था तो मैं यही सोचता कि मैं कहां सुधार कर सकता हूं. चाहे वह मेरी फिटनेस हो, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, मैंने हमेशा बेहतर होने पर ध्यान केंद्रित किया. जब भी मुझे भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. मैं इससे बहुत खुश हूं. मैं कभी कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटा.

विराट पर लगाए बदलने के आरोप
एक इंटरव्यू के दौरान अमित मिश्रा ने कहा था कि विराट कोहली पहले से काफी बदल गए हैं. बकौल अमित, ‘मैंने विराट को बहुत बदलते देखा है. हमने लगभग बातचीत बंद कर दी थी. जब आपके पास फेम और पावर होता है तो आप सोचते हैं कि लोग किसी मकसद से आपसे संपर्क कर रहे हैं. मैं उनमें से कभी नहीं था. मैं चीकू को तब से जानता हूं जब वह 14 साल का था जब वह समोसे खाता था और जब उसे हर रात पिज्जा की जरूरत होती थी.’

अमित मिश्रा का दामन विवादों से भी भरा रहा.
आईपीएल 2025 के दौरान बेंगलुरु के होटल में हुई पार्टी के बाद अमित मिश्रा पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगा. महिला ने होटल के कमरे में क्रिकेटर पर जबरदस्ती का आरोप लगाया. जिसके बाद आईपीसी की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बाद में केस रफदफा हो गया.



Source link