Last Updated:
Ajinkya Rahane-Radhika Dhopavkar Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से साझा करते रहते हैं. इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ी उन बातों को बताते हैं जो उनके फैंस उनसे जानना चाहते हैं. टीम इंडिया का एक ऐसा ही खिलाड़ी है जिसने कुछ साल पहले अपनी शादी से जुड़े किस्से टेलीविजन पर अपने फैंस को साझा किया था. उस क्रिकेटर का नाम है अजिंक्य रहाणे. रहाणे ने अपनी शादी में जो कुछ किया उसे वह बड़ी गलती मानते हैं.उनका कहना है कि वो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी.
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane-) ने खुद इस बात को बताया था कि उनसे अपनी शादी के दिन लाइफ की सबसे बड़ी गलती हो गई थी. तब उन्हें सबके सामने शर्मसार होना पड़ा था. उसमें उनकी होने वाली वाइफ और ससुराल के लोग भी शामिल थे. रहाणे ने बताया था कि तब होने वाली उनकी पत्नी राधिका धोपावकर (Radhika Dhopavkar) भी काफी गुस्सा हो गई थीं.

रहाणे और राधिका ने 26 मई 2014 को शादी कर ली थी. दोनों की शादी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन तरीके से हुई थी. रहाणे और राधिका की शादी में 700 लोगों को इनवाइट किया गया था. लेकिन उनकी शादी में लगभग 1500 लोग शामिल हुए थे. राधिका के लिए शादी का मतलब सहनशीलता है. वह अपने होने वाले पति यानी रहाणे को शादी वाले दिन ब्लू जींस में देखकर काफी गुस्सा हो गई थीं.

राधिका धोपावकर ने कुछ साल पहले एचटी ब्रंच को एक इंटरव्यू दिया था.उस इंटरव्यू में राधिक ने बताया था कि जब अजिंक्य को उन्होंने अपनी शादी में ब्लू जींस और पीले रंग की टी शर्ट पहने हुए देखा तो वो काफी नाराज हो गई थीं.हालांकि सबके बीच में उन्होंने खुद को रोक लिया.शादी के दौरान जो शुरुआत रस्म हुई उसमें रहाणे ने जींस और टी शर्ट पहना हुआ था.

दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे ने खुद इस बात को कुबूल किया था कि वो ब्लू जींस और पीले रंग की टी शर्ट पहनकर अपनी शादी में पहुंचे थे.रहाणे का कहना था कि जब लड़की वालों की उनपर नजर पड़ी तो वो उन्हें अलग तरीके से देखने लगे. उनकी होने वाली पत्नी राधिका ने भी उन्हें गुस्से में देखा.तब रहाणे ने उस इंटरव्यू में कहा था कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी.उन्होंने बताया था कि उस समय सभी के चेहरे देखने लायक थे.

रहाणे ने उस इंटरव्यू में बताया था कि शादी के लिए शॉपिंग करने का उनके पास समय नहीं था.उन्हें ऐसा लगा कि शादी के कपड़े उन्हें लड़की की ओर से मिलेंगे, जो वो पहनेंगे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसके बाद मैं जिंस और टी शर्ट पहनकर ही शादी करने पहुंच गया.

अजिंक्य रहाणे ने इंटरव्यू में कहा था कि मैं तो सीधे-साधे एक स्पोर्ट्सपर्सन की तरह शादी करने चला गया था. मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा था, लेकिन वहां पहुंच कर जब सब लोगों का रिएक्शन देखा तो समझ में आया कि मैंने कुछ बहुत गलत कर दिया है और उसे मैं अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मानता हूं.

अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर शादी से पहले लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे. राधिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम 2007 में पहली बार सही तरीके से डेट के लिए गए थे. रहाणे की बहन की दोस्त थी राधिका. राधिका का कहना था कि पहल उनकी क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी. राधिका की सादगी पर रहाणे लट्टू हो गए थे.

अजिंक्य रहाणे और राधिक मुंबई के मुलुंड में एक ही सोसायटी में पले-बढ़े. दोनों का अक्सर घर और स्कूल में मिलना जुलना होता था. साल 2007 में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. शादी से पहले दोनों ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया. रहाणे और राधिका एक ही सोसाइटी में रहते थे. रहाणे की बहन और राधिका दोनों कॉलेज फ्रेंड थीं.