चेस्ट पेन की जांच के दौरान छेड़छाड़ का आरोप: नरसिंहपुर के गोटेगांव CHC में युवती ने नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ FIR दर्ज कराई – Narsinghpur News

चेस्ट पेन की जांच के दौरान छेड़छाड़ का आरोप:  नरसिंहपुर के गोटेगांव CHC में युवती ने नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ FIR दर्ज कराई – Narsinghpur News



गोटेगांव सिविल अस्पताल में हुई घटना।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक युवती ने नर्सिंग ऑफिसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बुधवार रात को युवती चेस्ट पेन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। उसने मेल नर्सिंग ऑफिसर रोहित सेन पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। पुल

.

बीएमओ एसएस धुर्वे ने बताया कि रात करीब 11 बजे दो युवतियां और एक युवक सीएचसी में आए थे। ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप कर दवाइयां दी थीं। उन्होंने कहा कि बीपी या चेस्ट की जांच के दौरान बॉडी टच करना आवश्यक प्रक्रिया है। इसी पर युवती ने आपत्ति जताई।

नर्सिंग ऑफिस ने आरोपों को नकारा

आरोपी नर्सिंग ऑफिसर रोहित सेन ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि सीनियर डॉक्टर के निर्देश पर उन्होंने नर्स रजनी सिंह मुड़िया की मौजूदगी में मरीज का चेकअप किया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक इस घटना को झूठा बता रहे हैं। मरीज चेकअप के बाद लौट गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने आरोप लगाए।



Source link