टीकमगढ़ अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे पर कांग्रेस का तंज: स्थानीय पुलिस की जगह भोपाल क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई; अवैध कारोबार पर सवाल – Tikamgarh News

टीकमगढ़ अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे पर कांग्रेस का तंज:  स्थानीय पुलिस की जगह भोपाल क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई; अवैध कारोबार पर सवाल – Tikamgarh News


कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र के रामगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

.

अहिरवार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिले में अवैध रेत खनन और शराब बिक्री की गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने इन गतिविधियों को भाजपा नेताओं के संरक्षण में होने का आरोप लगाया।

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने की कार्रवाई।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जतारा विधानसभा क्षेत्र में अवैध कारोबार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन इन पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर अवैध कारोबार बढ़ने का आरोप लगाया।

अहिरवार ने प्रशासन से पारदर्शी तरीके से काम करने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों को किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने जनहित में कार्रवाई की मांग की है।



Source link