देवास में बाइक चोर गिरफ्तार: CCTV फुटेज से हुई पहचान; चोरी की गाड़ी बरामद – Dewas News

देवास में बाइक चोर गिरफ्तार:  CCTV फुटेज से हुई पहचान; चोरी की गाड़ी बरामद – Dewas News



देवास में पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामले में खुलसा किया। पंचवटी मीठा तालाब से चोरी हुई एचएफ डीलक्स बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान सोहन गोहील के रूप में हुई है।

.

बद्रीलाल डागर ने 2 सितंबर को नाहर दरवाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी मोटर साइकिल नंबर MP13EX9239 चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

चोरी करते CCTV में कैद हुआ आरोपी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में चोरी करते हुए आरोपी कैद हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेती मंडी, संत रविदास नगर कट प्वाइंट से आरोपी को पकड़ा।

चोरी की बाइक बरामद पूछताछ में आरोपी सोहन गोहील ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने भोपाल बायपास स्थित वाइन शॉप के पास से चोरी की बाइक बरामद करवाई। आरोपी एनाबाद गांव थाना सोनकच्छ का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के बारे में पूछताछ कर रही है।



Source link