पिछसे साल से ज्यादा वर्षा दर्ज।
पन्ना जिले में एक सप्ताह बाद मौसम में बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिले के अधिकांश हिस्से तर-बतर हो गए हैं। इस दौरान 0.9 इंच वर्षा दर्ज की गई।
.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक जिले में कुल 42.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल की इसी अवधि में हुई 35.7 इंच बारिश से अधिक है। जिले की सामान्य वर्षा 46.3 इंच मानी जाती है।
पिछले 24 घंटों में बारिश का आंकड़ा
तहसीलवार बारिश के आंकड़े भी खासे रोचक हैं। पिछले 24 घंटे में देवेंद्रनगर में सर्वाधिक 2.6 इंच, रैपुरा में 2.3 इंच और अजयगढ़ में 1.9 इंच वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 4 सितंबर 2025 तक अमानगंज में सबसे अधिक 51.2 इंच, अजयगढ़ में 50.8 इंच और देवेंद्रनगर में 48.7 इंच बारिश हुई है।
तालाब लबालब होकर जलापूर्ति के लिए भरपूर
लगातार हुई बारिश के चलते पन्ना नगर के प्रमुख जलस्रोत-धरम सागर, लोकपाल सागर और निरपत सागर तालाब पूरी तरह भर चुके हैं। नगर की जलापूर्ति इन्हीं तालाबों से होती है, इसलिए अब पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है।
सुबह से लगातार बारिश जारी है।