पाकिस्तान के खिलाफ नबी ने बरपाया कहर! ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे दिग्गज ऑलराउंडर

पाकिस्तान के खिलाफ नबी ने बरपाया कहर! ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे दिग्गज ऑलराउंडर


अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज के दौरान नबी ने ये उपलब्धि हासिल की.  ऐसा करने वाले नबी टी20 इंटनेशनल में दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. नबी पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन गेंद से कमाल की गेंदबाजी करते हुए ये फखर जमान का विकेट लेते ही ऐतिहासिक कीर्तिमान रच दिया. ऐसा करने वाले वो दुनिया के दूसरे दिग्गज बन चुके हैं. 

शाकिब के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी 

नबी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अपने टी 20 करियर का 100वां विकेट हासिल कर लिया. इसके बाद वो 100 टी 20 विकेट और 2000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए और पहले अफगानी क्रिकेटर. इस मामले में नबर 1 पर बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं. उनके नाम टी20 क्रिकेट में 2551 रन और 149 विकेट हैं. नबी उनका रिकॉर्ड तोड़ने से बस थोड़ा ही पीछे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये रहा मैच का नतीजा

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेटों के नुकसान पर 169 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम और जादरान सदिकुल्लाह अटल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल टीम का स्कोर 170 के आसपास पहुंचा दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही. पाकिस्तान के बल्लेबाज 20 ओवर खेलते हुए 151 रन बना सके और मैच को 18 रनों से बुरी तरीके से हार गए. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर, एशिया कप में ये 3 खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम!

नबी का टी20 करियर

 नबी ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 1 फरवरी 2010 में की थी.  उन्होंने अपने टी20 करियर में खेले अभी तक 135 मैचों की 124 पारियों में135.89 के स्ट्राइक रेट से 2246 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रनों का रहा है. नबी ने अपने टी20 करियर में 6 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं बात करें उनके बॉलिंग करियर की तो नबी ने 135 मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट लेकर 10 रनों का रहा है.

 



Source link