शाजापुर जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हुआ। ग्राम बंजारी और टिटोडी के बीच एक महिला मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। महिला अपने पति जावेद और दो बच्चों के साथ मक्सी जा रही थी।
.
हादसे का कारण महिला का बुरखा था, जो बाइक के पिछले पहिए की चैन स्प्रॉकेट में फंस गया। इस दौरान महिला के पैर में गंभीर चोट आई। हालांकि, बाइक चला रहे पति जावेद और उनके दोनों बच्चे सुरक्षित रहे।
घटना की सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है। जावेद ने बताया कि वे पिपलिया इंदौर के रहने वाले हैं और मक्सी में रिश्तेदार की तबीयत की जानकारी लेने जा रहे थे।