मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह ओंकारेश्वर बांध के 21 गेटों को 35.5 मीटर तक खोला गया। बांध से 8,637 क्यूमेक्स और पावर हाउस से 1,896 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा
.
इंदिरा सागर परियोजना से 8,720 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ओंकारेश्वर जलाशय क्षेत्र में जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। सरदार सरोवर बांध के 15 गेट दो मीटर तक खोले गए हैं। बांध से 2.50 लाख क्यूसेक और पावर हाउस से 45 हजार क्यूसेक पानी समुद्र की ओर प्रवाहित किया जा रहा है।
एनवीडीए बुलेटिन के मुताबिक राजघाट में बैकवाटर का स्तर पिछले 24 घंटों से 135.40 मीटर पर स्थिर है। कुछ दिन पहले यह स्तर 135.50 मीटर तक पहुंचा था। बैकवाटर का उच्चतम स्तर 138.68 मीटर है। 15 सितंबर के बाद बैकवाटर के उच्च स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
तस्वीरें देखिए…





