लामता के 108 एम्बुलेंस चालक का शव बांध में मिला: 31 अगस्त से लापता था; पुलिस बोली- नशे का आदी था, पैर फिसल गया होगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

लामता के 108 एम्बुलेंस चालक का शव बांध में मिला:  31 अगस्त से लापता था; पुलिस बोली- नशे का आदी था, पैर फिसल गया होगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के लामता में 108 एम्बुलेंस चालक अरविंद का शव ढूटी बांध के कछार जलक्षेत्र में मिला है। कटंगी मथरा टेकाड़ी निवासी अरविंद 31 अगस्त से लापता था। उनके पिता थानसिंह उईके ने लामता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

.

थानसिंह के अनुसार, अरविंद 29 अगस्त को ड्यूटी पर गए थे। वह घर नहीं लौटे और मोबाइल फोन भी नहीं उठा रहे थे। बाद में पता चला कि वह मोटरसाइकिल लेकर निकले थे।

2 तस्वीरें देखिए…

पुलिस ने कहा- नशे का आदी था

लामता थाना के प्रधान आरक्षक दिनेश धुर्वे ने बताया कि अरविंद नशे के आदी थे। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि कछार के जलक्षेत्र में शौच के दौरान फिसलकर गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link