विदिशा के निकासा मेन रोड पर गुरुवार शाम एक बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। बीच बाजार में स्थित खंभे से चिंगारियां निकलने लगीं। दुकानदारों और राहगीरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
.
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी खंभे में यह तीसरी बार आग लगने की घटना है। आसपास दुकानों की कतार होने से हर बार बड़े नुकसान का खतरा बना रहता है। आग लगने की सूचना तत्काल बिजली कंपनी को दी गई। लेकिन कर्मचारी एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे।
निवासियों का कहना है कि पहले अलग-अलग तार लगे होते थे। अब डोरियां डालने के बाद एक ही तार गर्म होकर जल जाता है। विभाग के निजीकरण के बाद कर्मचारियों की लापरवाही बढ़ गई है। लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उनका कहना है कि अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बड़ी जनहानि हो सकती है।