वीरपुर बांध में मिला युवक का शव: तीन दिन पहले घर से हुआ था लापता, पुलिस जांच में जुटी – Gwalior News

वीरपुर बांध में मिला युवक का शव:  तीन दिन पहले घर से हुआ था लापता, पुलिस जांच में जुटी – Gwalior News



ग्वालियर में बुधवार शाम को शहर के वीरपुर बांध में एक युवक का शव मिला है। बांध में युवक के शव पड़े होने की सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और स्थानीय निवासी और दमकल कर्मियों की मदद से युवक के शव को ब

.

जांच पड़ताल में पुलिस को मृतक युवक की पहचान 42 वर्षीय जसवीर उर्फ कल्लू जाटव निवासी गिरवाई में रहने वाले के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक जसवीर जाटव करीब दो-तीन दिन से घर से लापता था और उसके परिजनों उसे लगातार तलाश कर रहे थे।

लेकिन पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि मृतक युवक किसी हादसे का शिकार हुआ है, या उसके साथ कोई घटना घटित हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link