मैहर की रामनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने भाजयुमो कोठी मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम (23) को तीन और साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक नेक्सॉन कार में छिपाकर लाई जा रही 8 पेटी अवैध शराब (72 लीटर) बरामद की गई है।
.
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रीवा से देवराज नगर होते हुए रामनगर की ओर अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई।
भिटारी गांव के पास पुलिस ने नेक्सॉन कार (MP19 ZJ 7240) को रोका। कार में चार लोग सवार थे। तलाशी के दौरान वाहन से शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। तीन अन्य आरोपियों में रोहित पाल (20), राजेश गुप्ता (45) और ललित पाल (19) शामिल हैं। इनसे रामनगर में बेचने जा रहे थेपुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग सत्ता की आड़ में अवैध कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा ने शाम होते-होते अभिनव गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजयुमो नेता अभिनव गौतम।
