सागर में प्रेमानंद महाराज स्वरूप में विराजे भगवान गणेश: श्रीराम चौक पर दक्षिण भारतीय शैली में सजा पंडाल; बप्पा मोरया के लग रहे जयकारे – Sagar News

सागर में प्रेमानंद महाराज स्वरूप में विराजे भगवान गणेश:  श्रीराम चौक पर दक्षिण भारतीय शैली में सजा पंडाल; बप्पा मोरया के लग रहे जयकारे – Sagar News


रिद्धि सिद्धि के साथ विराजे भगवान गणेश।

सागर में गणेश चतुर्थी की धूम इस समय चरम पर है। हर गली, हर चौराहे पर गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमाएं विराजमान हैं। करीब 200 से अधिक स्थानों पर अलग-अलग स्वरूपों में भगवान गणेश की स्थापना की गई है। रोशनी से जगमगाता शहर, जयकारों से गूंजते पंडाल, और श्रद्धा

.

राम चौक पर दक्षिण भारतीय मंदिर शैली में सजा पंडाल

बड़ा बाजार स्थित श्रीराम चौक पर बाल युवक गणेश उत्सव समिति द्वारा 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां पंडाल को दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर सजाया गया है। भगवान का श्रृंगार सर्राफा के कारीगरों द्वारा नग-जड़ित आभूषणों से किया गया है।

राजीव नगर में विराजे बप्पा।

पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए कारीगरों ने किया है, जो भक्तों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। आयोजकों की ओर से भक्तों के लिए लकी ड्रा कूपन की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें उपहार दिए जा रहे हैं।

राजीव नगर में 41 वर्षों से हो रही स्थापना

राजीव नगर वार्ड में गौरीशंकर बाल समिति द्वारा पिछले 41 वर्षों से लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इस वर्ष झांकी में रिद्धि-सिद्धि को भगवान गणपति को वरमाला पहनाते हुए दिखाया गया है।

रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं भक्ति माला बनाकर भगवान को अर्पित कर रही हैं। बुधवार को यहां 1100 दीपों की महाआरती, भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

कृष्णगंज में प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में विराजे गणपति

प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में गणेशजी की स्थापना।

प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में गणेशजी की स्थापना।

कृष्णगंज वार्ड निवासी 22 वर्षीय श्रेयांश यादव ने इस वर्ष अपने घर पर मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाई है, जिसे उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में सजाया है। श्रेयांश बताते हैं कि वे पिछले डेढ़ वर्ष से प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते आ रहे हैं और उनसे प्रभावित होकर इस बार गणपति को उनका रूप देने का प्रयास किया है। यह प्रतिमा भक्तों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

देवरी में रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजे बप्पा

देवरी के शिक्षा सदन स्कूल परिसर में महाकाली गणेश उत्सव समिति द्वारा रिद्धि-सिद्धि के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई है। यहां प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। शाम होते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है और वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

श्रीराम चौक पर 15 फीट ऊंचे भगवान गणेश के दर्शन करने लग रही भीड़।

श्रीराम चौक पर 15 फीट ऊंचे भगवान गणेश के दर्शन करने लग रही भीड़।

हर पंडाल में गूंज रहे भजन, शहर में छाया भक्तिभाव

गणेशोत्सव के तहत शहर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन रात के समय भजन संध्याएं आयोजित की जा रही हैं। शहर की गलियों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक भक्ति का माहौल नजर आता है। हर पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।

गणेश पंडालों रोजाना रात में हो रही भजन संध्या।

गणेश पंडालों रोजाना रात में हो रही भजन संध्या।



Source link