ICC टेस्ट रैंकिंग के ऑलटाइम टॉप-10 बॉलर…नंबर-1 पर अनजान क्रिकेटर, लिस्ट में कपिल देव-बुमराह नहीं

ICC टेस्ट रैंकिंग के ऑलटाइम टॉप-10 बॉलर…नंबर-1 पर अनजान क्रिकेटर, लिस्ट में कपिल देव-बुमराह नहीं


ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) हर हफ्ते बुधवार को खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी करता है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. बहुत कम क्रिकेट प्रशंसकों को पता होगा कि आईसीसी ने 1987 में पहली बार रेटिंग सिस्टम की शुरुात की थी. इस सिस्टम को पिछली पीढ़ियों के खिलाड़ियों पर भी लागू किया गया, जिससे एक व्यापक डेटाबेस तैयार हुआ. यह रेटिंग 1000 अंकों के पैमाने पर मापी जाती है. आज तक की सबसे ऊंची रेटिंग डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 961 अंक हासिल किए थे. वहीं, गेंदबाजों में सिडनी बार्न्स 931 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं. अभी तक 18 तेज गेंदबाज 900 अंक के आंकड़े को पार कर चुके हैं.

ऑलटाइम टॉप-10 रैंकिंग में कोई भारतीय नहीं

सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारत का कोई खिलाड़ी नहीं है. यहां तक कि महान तेज गेंदबाज कपिल देव, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह भी शीर्ष 10 में नहीं हैं. हम आपको यहां उन 10 बॉलर्स के बारे बता रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा आईसीसी रेटिंग अंक हासिल किए हैं…

Add Zee News as a Preferred Source


सिडनी बार्न्स (इंग्लैंड)

22 टेस्ट में सिडनी बार्न्स ने इंग्लैंड के लिए 189 विकेट हासिल किए. उन्होंने टेस्ट में अपनी सबसे ऊंची रेटिंग 932 हासिल की है. अब तक कोई खिलाड़ी इस रेटिंग अंक तक नहीं पहुंच पाया. बार्न्स का करियर 1901 और 1914 के बीच चला. उन्हें अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है.

जॉर्ज लोहमैन (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन ने 18 टेस्ट मैचों में 112 विकेट लिए. वह 931 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. 1896 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7-38 और 8-7 के प्रदर्शन के बाद उन्हें 931 की उच्चतम रेटिंग मिली.

इमरान खान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के लिए इमरान खान ने 88 टेस्ट मैचों में 362 विकेट लिए. उनकी सबसे ऊंची रेटिंग 922 रही. इमरान खान दूसरे विश्व युद्ध के बाद के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले तेज गेंदबाज हैं. 1982 में वह 922 के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंचे.

ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में एक ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट मैचों में कंगारू टीम के लिए 563 विकेट लिए. मैक्ग्रा 10 साल तक नंबर 1 पर रहे. अपनी 60वीं टेस्ट में 900 के आंकड़े को पार करने के बाद उन्होंने 2001 में 914 की उच्चतम रेटिंग हासिल की. वह अपने करियर के अंत तक टॉप 5 से कभी बाहर नहीं हुए.

ये भी पढ़ें: BCCI AGM: बीसीसीआई की गजब राजनीति…प्रेसिडेंट से लेकर आईपीएल चेयरमैन तक, अब इन पदों के लिए होगी ‘लड़ाई’

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

कंगारू टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस 71 टेस्ट मैचों में 309 विकेट ले चुके हैं. वह 914 रेटिंग अंक हासिल कर चुके हैं.  2019 की एशेज के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट में 3-61 और 3-35 के बाद वह 900 के आंकड़े को पार कर गए और 914 की रेटिंग पर पहुंचे.

कर्टली एंब्रोस (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के महान गेंदबाजों में एक कर्टली एंब्रोस ने 98 टेस्ट मैचों में 405 विकेट लिए. एंब्रोस के टेस्ट करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन अपने 19वें टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 8-45 के प्रदर्शन के बाद उनकी रेटिंग में बड़ा उछाल आया. 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ 5-60 और 6-24 के प्रदर्शन के बाद उन्हें 912 की उच्चतम रेटिंग मिली.

वर्नोन फिलेंडर (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के लिए 64 टेस्ट मैचों में 224 विकेट लेने वाले वर्नोन फिलेंडर ने कम समय में काफी तूफान मचाया. वह 2013 में जोहान्सबर्ग में भारत के खिलाफ मैच में 4-61 और 3-68 के प्रदर्शन के बाद वह नंबर 1 पर पहुंचे और उनकी रेटिंग 912 हो गई.

ये भी पढ़ें: एक या दो नहीं…9 महीने में पूरे 21 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक से बढ़कर एक धुरंधर

इयान बॉथम (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने 102 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और 383 विकेट लिए. बॉथम ने अपने करियर की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की. सिर्फ 11वें टेस्ट में वह नंबर 1 पर पहुंच गए थे. अपने पहले 41 टेस्ट में उन्होंने 21.20 की औसत से 202 विकेट लिए. 1980 में भारत के खिलाफ 13 विकेट लेने के बाद उन्हें 911 की उच्चतम रेटिंग मिली.

मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के खूंखार गेंदबाद मैल्कम मार्शल ने 81 टेस्ट मैचों में 376 विकेट लिए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माना जाता है. 1984-85 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में 10-107 का बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद वह नंबर 1 पर पहुंचे. उन्होंने जुलाई 1988 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद 910 की उच्चतम रेटिंग हासिल की.

रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर रिचर्ड हैडली ने 86 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और इस दौरान 431 रन बनाए. हैडली मार्च 1984 में आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे. उसके बाद से लेकर जुलाई 1990 में अपने आखिरी टेस्ट तक हैडली सिर्फ 10 महीनों के लिए टॉप स्पॉट से बाहर हुए. 1985-86 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज में 33 विकेट लेने के बाद उन्हें 909 की उच्चतम रेटिंग मिली.



Source link