MP Politics: ‘हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं’… उमंग सिंघार के बयान से सियासत में हलचल, बीजेपी ने लिया आड़े हाथों

MP Politics: ‘हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं’… उमंग सिंघार के बयान से सियासत में हलचल, बीजेपी ने लिया आड़े हाथों


Last Updated:

Congress leader Umang Singhar statement: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में आदिवासी विकास परिषद के कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकजुटता और उत्थान पर जोर दिया.

'हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं’... उमंग सिंघार के बयान से सियासत में हलचलMP Politics, Umang Singhar controversy statement, Umang Singhar on adivasi, MP News, Congress Politics, Congress News, BJP News, Umang Singhar adivasi hindu, Chhindwara News, Chhindwara Latest News in Hindi, उमंग सिंघार आदिवासी, आदिवासी विकास परिषद छिंदवाड़ा, आदिवासी समाज एकजुटता, नेता प्रतिपक्ष सिंघार, नेता प्रतिपक्ष सिंघार का बयान
MP Politics: एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी विकास परिषद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जो छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया था. इस मौके पर उन्होंने आदिवासी समाज के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता जताई और जोर देकर कहा कि आदिवासी होना हमारे लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा, “गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हम हिंदू नहीं हैं.” उनका यह बयान आदिवासी समुदाय की अलग पहचान को मजबूत करने के लिए था.

उमंग सिंघार ने अपने भाषण में आदिवासी समुदाय के इतिहास और संस्कृति का उल्लेख करते हुए शबरी का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि “शबरी ने राम को बेर खिलाए थे, और शबरी खुद एक आदिवासी महिला थीं.” इसका मकसद था यह दिखाना कि आदिवासी समाज का हमारे देश की संस्कृति और इतिहास में बहुत बड़ा योगदान रहा है.

सिंघार ने आगे कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट होने की भी अपील की, ताकि वे अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए मजबूत होकर लड़ सकें. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अब जागरूक होकर अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी.

उन्होंने विधानसभा में आदिवासी समाज की जमीन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का वादा किया. सिंघार ने कहा, “मैं विधानसभा में जाकर आदिवासी समाज की जमीन की लड़ाई लाऊंगा. हमें अपनी जमीन, अपनी संस्कृति और अपनी पहचान की रक्षा करनी है.”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की यह बात आदिवासी समाज के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. उनका यह संदेश है कि आदिवासी समाज को अपनी अलग पहचान बनाए रखने के साथ-साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए. सिंघार ने यह भी कहा कि सिर्फ अधिकार मांगने से कुछ नहीं होगा, बल्कि मेहनत और एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है.

इस कार्यक्रम में उमंग सिंघार ने आदिवासी समाज के लिए विकास योजनाओं और उनके कल्याण के लिए किए जाने वाले कामों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि वे हर संभव प्रयास करेंगे कि आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं मिलें.

समापन में उमंग सिंघार ने सभी आदिवासियों से आह्वान किया कि वे अपने गौरव और संस्कारों को बनाए रखें और अपने अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहें. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की एकता और संगठन ही उनकी ताकत है, जिससे वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ BJP ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथे लिया और कहा है कि इनका ये बयान सोनिया गांधी को खुश करने के लिए कहा गया है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

‘हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं’… उमंग सिंघार के बयान से सियासत में हलचल



Source link