Last Updated:
Anant Chaturdashi 2025 Vrat Niyam: भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस साल गणपति विसर्जन और अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को पड़ रही है. अनंत चतुर्दशी पर जहां भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है, वहीं गणपति विसर्जन पर लोग बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं. चूंकि, अनंत चतुर्दशी और गणपति विसर्जन पर शनिवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है, इस दिन भोजन में कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है. खासतौर पर सफेद रंग की कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है, क्योंकि ये व्रत की पवित्रता को भंग कर सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से कि इस दिन किन चीजों का वर्जित बताया गया है.
– दही को भी सफेद खाद्य पदार्थों में गिना जाता है. इस दिन दही खाने से व्रत की पवित्रता भंग होती है और शुभ फल प्राप्त नहीं होता.
– अनंत चतुर्दशी के व्रत में भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे परिवार पर नकारात्मक असर पड़ता है. मान्यता है कि इसके बुरे परिणाम 14 साल तक भुगतने पड़ते हैं. घर से सारी खुशियां चली जाती हैं. राजा से रंक बनने की नौबत आ जाती है.
– चावल सफेद अनाज माना जाता है. व्रत के दिन इसका सेवन वर्जित होता है. मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से व्रत का फल कम हो जाता है.
यह चीजे क्यों है वर्जित?
उज्जैन के आचार्य ने बताया कि मान्यता है कि सफेद पदार्थ चंद्रमा और शीतल ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं, जबकि अनंत चतुर्दशी का संबंध तप, संयम और व्रत की कठोरता से जुड़ा है. ऐसे में सफेद वस्तुओं का सेवन व्रत के प्रभाव को कम कर देता है और व्रत करने वालों को संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें