मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को पन्ना जिले के अमानगंज में आयोजित महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस दौरान वे 106.15 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
.
मुख्यमंत्री 106.15 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
मुख्यमंत्री 23.73 करोड़ रुपए की लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें जल जीवन मिशन के तहत गड़ोखर, बिल्हा सुरदहा और टिकरिया नल जल योजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के तहत मकरंदगंज-हरद्वाही-गुन्नौर सड़क का उन्नयन किया जाएगा। नगर परिषद अमानगंज में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बाउंड्रीवाल, नाला निर्माण और खेल स्टेडियम की बाउंड्रीवाल का काम होगा।
5.26 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण
भूमिपूजन कार्यों में 5.26 करोड़ की लागत से जनपद पंचायत भवन का निर्माण होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी रोड और प्रवेश द्वार बनेगा। मड़ला में आयुष औषधालय स्थापित होगा। सड़क निर्माण में बड़वारा-गुन्नौर, हीरापुर-बिहरासर और मड़ैयन-बिहरासर मार्ग शामिल हैं। अजयगढ़ में एसडीएम कार्यालय और देवेन्द्रनगर व खोरा में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परंपरागत तरीके से हल्दी-चावल देकर जनता को आमंत्रित किया है।
जनता मुख्यमंत्री के स्वागत की कर रहे तैयारी।