उज्जैन में तीन दिन की बारिश से नुकसान: कलेक्टर ने गांवों का किया दौरा; आरईएस और बीमा कंपनियों को निर्देश – Ujjain News

उज्जैन में तीन दिन की बारिश से नुकसान:  कलेक्टर ने गांवों का किया दौरा; आरईएस और बीमा कंपनियों को निर्देश – Ujjain News



उज्जैन कलेक्टर राजस्व अमले के साथ आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचे।

उज्जैन में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बाद जलभराव और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कलेक्टर राजस्व अमले के साथ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचे। यहां कलेक्टर ने मौके पर हालात देखे और आवश्यक निर्देश दिए।

.

शुक्रवार को कलेक्टर रोशन सिंह के साथ एसडीएम कृतिका भीमावद, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पंचायत सदस्य और राजस्व अमला भी नुकसान का जायजा लेने पहुंचा। उज्जैन जिले के टकवासा, भेरूखेड़ा, अजराना, हेमासा, असलाना, आकासौदा और नलवा गांव में पुल-पुलिया को बारिश से हुए नुकसान को लेकर आरईएस विभाग को जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही जलभराव से हुए नुकसान का सर्वे कराने और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए बीमा कंपनियों और राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।



Source link