उज्जैन जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालिदास अकादमी के मुक्ताकाशी मंच पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ।
.
कार्यक्रम में 1114 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों ने शैक्षणिक वर्ष में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। साक्षरता में उज्जैन जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। इस उपलब्धि के लिए 7 ब्लॉक साक्षरता सह समन्वयकों को प्रशस्ति-पत्र और उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पहले सत्र में भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। दूसरे सत्र में बाल संरक्षण विभाग ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें शिक्षकों को बच्चों के अधिकार, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
उज्जैन में शिक्षक दिवस के अवसर पर 1114 शिक्षकों को सम्मानित किया गया
जीवाजी वेधशाला पर आधारित एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया
कार्यक्रम में अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, डीईओ आनंद शर्मा, सहायक संचालक महेंद्र खत्री, एडीपीसी गिरीश तिवारी, जिला साक्षरता समन्वयक संजय शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर शासकीय जीवाजी वेधशाला पर आधारित एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में योजना अधिकारी संगीता श्रीवास्तव, वेधशाला की अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्त, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, सुभाष कुमावत मौजूद थे।