एशिया कप इतिहास के 5 अमर रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया की इकलौती टीम, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

एशिया कप इतिहास के 5 अमर रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया की इकलौती टीम, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश


क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक एशिया कप के 17 वे सीजन की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है. सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब भारतीय टीम ने हासिल किया है. टीम इंडिया ने ये ट्रॉफी 8 बार जीती है.  वहीं, श्रीलंका ने ये खिताब 6 बार जीता है और पाकिस्तान 2 बार जीतने में कामयाब रही है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस खिताब को 9वीं बार अपने नाम करने के प्रयास में होगी. ऐसे में आज हम बताएंगे भारतीय टीम के 5 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाएगा.

एशिया कप के गजब रिकॉर्ड

1- सबसे ज्यादा खिताब

एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम इकलौती ऐसी टीम है, जिसने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. भारतीय टीम एशिया कप  के इतिहास में 11 बार फाइनल में पहुंची है , जिसमें 8 बार जीतने बार कामयाब रही है. भारतीय टीम दुनिया के सबसे खतरनाक टीमों से एक है. भारतीय टीम का विश्व क्रिकेट में वर्चस्व देखकर ये कहना गलत नहीं होगा की वे एक बार फिर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


2- लगातार 3 एशिया कप जीत

भारतीय टीम इकलौती ऐसी टीम है, जिसने लगातार 3 बार एशिया कप का खिताब जीता हुआ है. टीम इंडिया ने लगातार 3 बार ये कारनामा कर जीत की हैट्रिक लगाई है और उसके आसपास भी कोई टीम नहीं भटकती है.  भारतीय टीम ने साल 1988, 1990 और 1995 में ये कारनामा किया था. वहीं श्रीलंका ने 2004 और 2008 में कोशिश तो खूब की पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही थी.

3- सबसे ज्यादा रनों के अंतर से जीत

एशिया कप इतिहास में टीम इंडिया इकलौती ऐसी टीम है, जो कि सबसे ज्यादा रनों के अंतर से जीतने में कामयाब रही है. भारतीय टीम ने साल 2008 में हांगकांग को रिकॉर्ड 256  रनों से करारी  शिकस्त देकर इतिहास रच दिया था. ये रिकॉर्ड आजतक अटूट रहा है. 

4- कम गेंदों में फाइनल फतह

एशिया कप के इतिहास में सबसे कम बॉलों में मैच जीतने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम है. टीम इंडिया ने साल 2023 में खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में मात्र 50 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब  में टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए ये लक्ष्य बड़ी ही आसानी से मात्र 37 गेंदों में हासिल कर लिया था.

5- एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के

एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने एशिया कप में 37 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 40 छक्के जड़ने का कारनामा किया.  रोहित ने 28 छक्के वनडे में वहीं 12 टी 20 में ठोके हैं.

ये भी पढ़ें: इन 4 खिलाड़ियों ने कोहली को छोड़ा कोसों पीछे, यो-यो टेस्ट में कामय किया इतिहास, नाम जान रह जाएंगे हौरान



Source link