डिंडौरी में विधायक मरकाम ने शिक्षकों को सम्मानित किया: टीचर्स-डे पर बोले- शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा नहीं, जीवन में आदर्श-संस्कार भी देते – Dindori News

डिंडौरी में विधायक मरकाम ने शिक्षकों को सम्मानित किया:  टीचर्स-डे पर बोले- शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा नहीं, जीवन में आदर्श-संस्कार भी देते – Dindori News


डिंडौरी के कन्या शिक्षा परिसर में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ओमकार मरकाम ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

.

विधायक मरकाम ने शिक्षकों को समाज का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन में आदर्श और संस्कार भी देते हैं। शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वे आने वाली पीढ़ी को सक्षम, संस्कारी और राष्ट्रप्रेमी बनाएं।

नशे से दूर रहने की अपील की

कार्यक्रम में विधायक ने युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे की लत से युवा अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षकों से अपील की गई कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर नशे से दूर रखें। इससे बच्चे अपने गुरु, माता-पिता और जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिषद के प्राचार्य, शिक्षक, छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को उत्सवमय बनाया।



Source link