थांदला में डोडा चूरा भरी कार दुर्घटनाग्रस्त: ग्राम जूनी बयडी के पास 63 किलो नशीला पदार्थ जब्त; आरोपी फरार – alirajpur News

थांदला में डोडा चूरा भरी कार दुर्घटनाग्रस्त:  ग्राम जूनी बयडी के पास 63 किलो नशीला पदार्थ जब्त; आरोपी फरार – alirajpur News


थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम जूनी बयडी में शुक्रवार को पुलिस की घेराबंदी देख आरोपियों ने कार को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुई कार को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। तलाश करने पर कार से पुलिस ने 63.86 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया

.

मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी नीरज नामदेव और थाना प्रभारी अशोक कनेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 8 लेन पर जब्त किए गए डोडा चूरा की कीमत 63,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 10 लाख रुपए की कार को भी जब्त कर लिया है।

थाना थांदला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार के मालिक और मादक पदार्थ के व्यापारियों की तलाश कर रही है। यह पिछले 10 दिनों में डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ दूसरी कार्रवाई है।

कार जिससे डोडा चूरा बरामद किया।



Source link