दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने भेजा ‘PAN-PAN’ सिग्नल, बाल-बाल बचे 161 यात्री

दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने भेजा ‘PAN-PAN’ सिग्नल, बाल-बाल बचे 161 यात्री


Last Updated:

Indore Flight News: दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी के चलते इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह सुरक्षित उतारा गया, लेकिन पायलट ने एक बड़ा संकेत देगा.

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी
Indore News:  दिल्ली से इंदौर आ रहे एक निजी एयरलाइन के विमान को एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना के बाद यहां देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एहतियातन उतारा गया और इसमें सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं. हवाई अड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.

हवाई अड्डे के निदेशक विपिनकांत सेठ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर हमने तमाम एहतियात बरतते हुए इस वायुयान को इंदौर के हवाई अड्डे पर सुबह 09:55 बजे उतारा. निर्धारित समय के मुताबिक इस विमान को सुबह 09:35 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरना था.’

उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स 1028 वाले इस विमान का चालक दल और इसमें सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. सेठ ने बताया कि विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को ‘पैन-पैन’ संकेत भेजा, जिसके बाद मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत हवाई अड्डे पर अग्निशमन और चिकित्सा के इंतजाम किए गए.

आखिर क्यों ‘पैन-पैन’ का संकेत?
‘पैन-पैन’, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य संकेत है जिसका इस्तेमाल समुद्री और हवाई रेडियो संचार में किया जाता है. विमानन क्षेत्र में इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत मदद की जरूरत है, लेकिन यह स्थिति विमान में सवार लोगों की जिंदगी पर सीधे खतरे से नहीं जुड़ी है. जब कोई पायलट ‘पैन-पैन’ संकेत भेजता है, तो इसका मतलब होता है कि चालक दल को एटीसी या ‘ग्राउंड सर्विस’ से तुरंत मदद चाहिए.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट का ‘PAN-PAN’ सिग्नल



Source link