नरसिंहपुर में हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर निकाला जुलूस: कव्वाल ने सुनाई ‘इस देश में गंगा बहती है’ गाने की पंक्तियां – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर निकाला जुलूस:  कव्वाल ने सुनाई ‘इस देश में गंगा बहती है’ गाने की पंक्तियां – Narsinghpur News



कार्यक्रम में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक एकता का संदेश दिया।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र स्थित श्रीनगर गांव में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया। मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने एकजुट होकर जश्न मनाया।

.

जामा मस्जिद में हुआ समापन

कार्यक्रम की शुरुआत जमा मस्जिद श्रीनगर से जुलूस के रूप में हुई। मार्ग में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। जुलूस बस स्टैंड श्रीनगर पर पहुंचा। यहां सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद समापन जमा मस्जिद में हुआ।

सभी धर्मों के बुजुर्गों का हुआ सम्मान

मुस्लिम समाज ने सभी धर्मों के बुजुर्गों का सम्मान किया। हिंदू समुदाय के लोगों का स्वागत फूलमालाओं और गुलदस्तों से किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कव्वाल ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने “इस देश में गंगा बहने दो” जैसी पंक्तियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक एकता का संदेश दिया।



Source link