भोपाल में ईद मीलाद-उन-नबी के अवसर पर शुक्रवार को दो जुलूस निकाले जाएंगे। एक मंगलवारा क्षेत्र से और दूसरा अशोका गार्डन से। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है।
.
मंगलवारा क्षेत्र से निकलने वाला जुलूस
यह जुलूस छावनी मंगलवारा से शुरू होगा और इन मार्गों से होकर गुजरेगा,
- भारत टॉकीज चौराहा
- सेंट्रल लाइब्रेरी
- इतवारा
- इस्लामपुरा
- बैंड मास्टर तिराहा
- बुधवारा
- इब्राहिमपुरा
- मोती मस्जिद
- पीरगेट
- इमामी गेट चौराहा (समापन बिंदु)
इस जुलूस में ऊंट, घोड़े और झंडों के साथ बड़ी संख्या में धर्मावलंबी शामिल रहेंगे।
अशोका गार्डन क्षेत्र से निकलने वाला जुलूस
यह जुलूस पुष्पा नगर पुलिया से शुरू होकर इन मार्गों से होकर गुजरेगा,
- नवीन नगर रोड
- ऐशबाग रोड
- सोनिया कॉलोनी चौराहा
- दुर्गा धाम मंदिर रोड
- परिहार चौराहा
- मंडी चौराहा
- प्रभात चौराहा
- सुभाष नगर ओवरब्रिज
- जिंसी चौराहा (समापन बिंदु)
इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित
- भारत टॉकीज से इतवारा
- काली मंदिर से बुधवारा
- मोती मस्जिद से बुधवारा
- भारत टॉकीज से छावनी रोड
- पीरगेट से इमामी गेट की ओर
वैकल्पिक मार्ग
- रॉयल मार्केट
- तीन मोहल्ला
- हमीदिया रोड
- कमला पार्क
- रेतघाट
- पॉलिटेक्निक चौराहा
- नादरा बस स्टैंड से संगम तिराहा होकर नए शहर की ओर
न्यू मार्केट, एमपी नगर और मैदा मिल से आने वाले वाहन सुभाष नगर ओवरब्रिज होते हुए बजरिया तिराहा व संगम तिराहा की ओर जा सकेंगे।