खिलचीपुर में शुक्रवार को मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला। इसमें करीब दो हजार लोग शामिल हुए। जुलूस में डीजे और बैंड की धुनों पर धार्मिक नारे लगाए गए।
.
अंजुमन अहले इस्लाम कमेटी के नेतृत्व में जुलूस सोमवारिया स्थित पीर यजदानी दरगाह से शुरू हुआ। यह अंसारी मोहल्ले से शुरू होकर बड़े गणेश चौक पहुंचा। फिर बड़े पुल और सराफा बाजार होते हुए पैलेस रोड की ओर बढ़ा।
जुलूस दांगी दरवाजा, इमली स्टैंड और बस स्टैंड से होकर गुजरा। झालावाड़ नाका और सुभाष चौक से होते हुए शाम साढ़े पांच बजे दरगाह पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धार्मिक गीतों और नात-शरीफ के जरिए एकता का संदेश दिया गया।
पैगम्बर के जन्मोत्सव के रूप में मना मिलाद उन नबी सदर हाजी अली हुसैन मंसूरी ने कहा कि मुस्लिम पैगम्बर का जन्मोत्सव हर साल की तरह इस बार भी अमन-शांति के साथ मनाया गया। जुलूस के दौरान टीआई उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।
शाम को पीर साहब की दरगाह पर विशेष नमाज का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर की सलामती और शांति के लिए दुआ मांगी जाएगी।