इस तरह आंखों पर पट्टी बांध प्रार्थना करवाकर कराई जा रही थी क्रिया।
रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत टैंकर रोड पर शुक्रवार दोपहर एक मकान पर इलाज के बहाने धर्मांतरण की आशंका के चलते हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। वहां जाकर देखा तो एक व्यक्ति महिलाओं पर तंत्र क्रियाएं कर रहा था। घर के अंदर से क्रॉस व बाइबल भी
.
इससे आशंका है कि इलाज के बहाने धर्मांतरण हो रहा था। हिंदू जागरण मंच के कमलेश ग्वालियरी ने बताया, दोपहर में सूचना मिली थी कि एक मकान पर प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण किया जा रहा है। साथी मुकेश व्यास, राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, आशु टाक, विजयराव यादव, सुनील राठौर आदि के साथ पहुंचे।
घर के बाहर मैजिक, ऑटो समेत अन्य वाहन थे। कुछ लोग बाहर खड़े थे। कुछ कमरे में अंदर थे। जिस तरह चर्च में रविवार को प्रार्थना होती है उसी तरह वहां पर खासकर ग्रामीण जनजातीय महिला मौजूद होकर प्रार्थना कर रही थी। वहां पर लोगों से पूछा तो कहा कि कुछ लोग इलाज कराकर चले गए हैं।
घर के अंदर यह लिखा मिला।
मौके से मकान मालिक फरार लोगों से जब पूछा गया तो कहा कि आलूलिया प्रेयर (प्रार्थना) कर रहे हैं। मौके पर राजस्थान के बांसवाड़ा, रतलाम के शिवगढ़, रावटी, धराड़ समेत आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग वहां पर मौजूद मिले। जो सभी इलाज के बहाने वहां पर लाए गए थे। वहां पर भोजन भी चल रहा था। डॉ. विक्रम नाम का व्यक्ति इलाज कर रहा था।
वह मकान मालिक भी है, जो मौके से फरार हो गया। हिंदू संगठन ने मौके से चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस को सूचना दी। पुलिस चार लोगों को अपने साथ थाने लेकर आई है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। चारों में से एक युवक ने अपना नाम जगदीश नीनामा बताया है। वह रतलाम के सरवन की अमरगढ़ ग्राम पंचायत का रहने वाला है।
जगदीश का कहना था कि मैं तो वहां से निकल रहा था। मुझे पकड़कर ले आए। जगदीश ने बताया कि पैरामेडिकल नर्सिंग कोर्स कर रहा है। लेब टेक्नीशियन है। कहां से नर्सिंग कर रहा है, वह नहीं बताया। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

घर में क्रास के अलावा बायबल और अन्य प्रार्थना की सामग्री मिली।
जनजातीय महिलाएं ज्यादा थी हिंदू जागरण मंच के कमलेश ग्वालियरी ने बताया कि अंदर कैमरा चालू कर घुसे तो पादरी जो विक्रम नाम का है सिर पर हाथ रख कर क्रियाएं कर रहा था। इसके साथ में एक युवक मिला, जो मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। पादरी सिर हिलाकर तंत्र मंत्र कर रहा था। वहां पर भोजन भी बना हुआ था।
अगर यह लोग खुद डॉक्टर हैं तो उसे तंत्र क्रिया करने की कहां जरूरत है। दवाइयों से इलाज करना चाहिए। जिस तरह से प्रार्थना करवा रहे थे उसकी जरूरत कहां है।

थाने पर लाए गए लोग मुंह छिपाते रहे। हालांकि पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
लोकल कोई भी नहीं कमलेश ग्वालियरी ने कहा कि जो लोग हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को मिले हैं उनमें स्थानीय कोई नहीं था। सभी बाहर से आए के हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि स्पष्ट धर्मांतरण है। जनजातीय समाज को लालच दिया जा रहा है। कौन फंडिंग कर रहा है। किस तरह का लालच दिया जा रहा है। योजना बनाकर बाहर के लोगों को बुलाया है। घर में क्रॉस लगा था कुछ लिखा हुआ था। बाइबल भी थी। यह सब पुलिस जांच का विषय है।
थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। चार लोगों को लेकर आए हैं। मकान मालिक विक्रम नामक व्यक्ति फरार हो गया है। पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाने में मौजूद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी।