Last Updated:
Suryakumar Yadav Gautam Gambhir Asia Cup 2025: एशिया कप फतह करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम यूएई की सरजमीं पर कदम रख चुकी है. चार सितंबर को प्लेयर्स कई बैच में दुबई पहुंचे.
एशिया कप के लिए दुबई पहुंची भारतीय क्रिकेट टीमछोटे-छोटे बैच में पहुंचे खिलाड़ी
परंपरा के विपरित इस बार सारे खिलाड़ी मुंबई में इकट्ठे नहीं हुए बल्कि अलग-अलग शहरों से छोटी-छोटी टुकड़ी में दुबई पहुंचे. कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर शिवम दुबे, बैटिंग कोच सितांशु कोटक, हार्दिक पंड्या दुबई पहुंचने वाली पहली बैच के खिलाड़ी रहे. हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा सरीखे प्लेयर्स की टुकड़ी दुबई पहुंचने वाला दूसरा जत्था था. इसके कुछ देर बाद हेड कोच गौतम गंभीर भी दुबई एयरपोर्ट पर नजर आए.