विदिशा के शेरपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ सभा द्वारा शुक्रवार को चित्रांश शिक्षाविद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के 130 शासकीय शिक्षकों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन स्व. इंदिरा दिनेश सक
.
कार्यक्रम में जैन कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. पी.एन. श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सेवानिवृत सहायक संचालक चारु सक्सेना, वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत प्राचार्य राजेन्द्र श्रीवास्तव और कायस्थ सभा के पूर्व अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को उच्च अधिकारी और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में समाज के योगदान को याद करना शिक्षक का प्रमुख दायित्व है।
कायस्थ समाज के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि अगले वर्ष से अशासकीय शिक्षक और शिक्षण संस्थान संचालकों को भी सम्मान समारोह में शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही चित्रगुप्त मांगलिक भवन का निर्माण होगा। यह भवन समाज के लोगों को कम दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
देखिए तस्वीरें…







