सिवनी में कुत्तों ने 13 साल की बच्ची को नोचा: गले-हाथों में गंभीर चोट होने से मौत, सहेली ने भागकर बचाई जान – Seoni News

सिवनी में कुत्तों ने 13 साल की बच्ची को नोचा:  गले-हाथों में गंभीर चोट होने से मौत, सहेली ने भागकर बचाई जान – Seoni News


सिवनी जिले में दो कुत्तों के हमले से एक 13 साल की बच्ची की जान चली गई। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे समनापुर गांव की है। मृतक बच्ची का नाम अवनी बिनोखे है।

.

अवनी अपनी सहेली के साथ खेत गई थी। वापस लौटते समय कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। अवनी की सहेली भागकर बच गई। उसने तुरंत परिजन को घटना की जानकारी दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अवनी को अस्पताल ले गए। लेकिन गले और हाथों पर चोटें गंभीर होने पर डॉक्टर बच्ची की जान नहीं बचा सके। परिजन ने बताया कि अवनी कक्षा 7वीं में पढ़ती थी।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने पंचनामा बनाया है।

घटना के बाद लोगों ने कान्हीवाड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link