Last Updated:
Sachin Tendulkar Saaniya Chandhok Maheshwar Trip: सचिन तेंदुलकर एंड फैमिली इनदिनों सुर्खियों में है. हाल में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हुई. सगाई की खबरें खूब चर्चा मं रही. इसके बाद सचिन इस समय धार्मिक स्थलों पर देखे जा रहे हैं.वह अपनी होने वाली बहू सानिया चंडोक, बेटी सारा और पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ महेश्वर पहुंचे हैं. मध्यप्रदेश के महेश्वर से उन्होंने कई फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजारते दिख रहे हैं.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी फैमिली के साथ छु्ट्टियां एंज्वॉय कर रहे हैं. वह महेश्वर पहुंचे हैं जहां से उन्होंने कुछ फोटो शेयर कर उसके बारे में बताया है. सचिन अपनी होने वाली बहू सानिया चंडोक, बिटिया सारा तेंदुलकर और पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ अहिल्या फोर्ट और नर्मदा नदी की खूबसूरती का दीदार किया.

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ पत्नी, होने वाली बहू और बेटी सहित उनकी सास एनाबेले भी महेश्वर पहुंचीं. इस दौरे पर सभी का ध्यान सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) ने अपनी ओर खींचा. जिनकी हाल में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) से सगाई हुई है. सचिन के साथ उनके बेटे अुर्जन नहीं दिखाई दिए.

‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले सचिन ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की है. जिसमें वह मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगर महेश्वर की खूबसूरती का बखान किया है.

सचिन तेंदुलकर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘महेश्वर. यह वह जगह है, जो दिखाती है कि क्यों मध्यप्रदेश को ‘अतुल्य भारत का दिल’ कहा जाता है. यहां की संस्कृति, इतिहास, विरासत और मेहमाननवाजी सब एक साथ देखने को मिलते हैं. अहिल्या किला से लेकर शांत नर्मदा नदी तक, सब कुछ अविश्वसनीय था. फैमिली संग बिताए गए ये कुछ दिन वाकई यादगार रहे.’

महेश्वर नर्मदा नदी के किनारे बसा वह नगर है जो मराठा साम्राज्ञी अहिल्याबाई होल्कर की कर्मभूमि है. अहिल्या किला, घाट और नर्मदा आरती श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव कराते हैं.

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में खरगोन शहर के पास स्थित महेश्वर, मराठा होल्कर शासन के दौरान जनवरी 1818 तक मालवा की राजधानी हुआ करता था, जब मल्हार राव होल्कर तृतीय ने राजधानी को इंदौर स्थानांतरित कर दिया.

हाल में सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक को मुंबई में अपनी होने वाली ननद सारा तेंदुलकर के पिलेट्स स्टूडियो के लॉन्च पर देखा गया था.

सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक इस साल की शुरुआत में जयपुर में एक शादी में साथ साथ नजर आईं थीं, जिसमें सारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, ‘मेरा प्लस वन हमेशा के लिए.’