92.60 का औसत और लगातार 5 फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर भी खूंखार बल्लेबाज को सता रहा डर, कहा- यह चिंताजनक है..

92.60 का औसत और लगातार 5 फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर भी खूंखार बल्लेबाज को सता रहा डर, कहा- यह चिंताजनक है..


SA vs ENG: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज में रोमांच चरम पर देखने को मिला. अफ्रीका ने इंग्लैंड पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. लेकिन अफ्रीका की जीत से ज्यादा चर्चा मैथ्यू ब्रीट्जके ने बटोरी, जिनके वनडे करियर का आगाज रिकॉर्ड ब्रेकिंग अंदाज में हुआ. इसके बावजूद उन्हें डर सता रहा है. उन्होंने वनडे करियर की शुरुआत से अभी तक तक सभी मैच में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है. अब धमाकेदार शुरुआत के बाद ब्रीट्जके ने बताया कि आखिर उन्हें डर क्यों है.

लॉर्ड्स में खेली 85 रन की पारी

इंग्लैंड के खिलाफ ब्रीट्जके ने मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने 77 गेंद में 85 रन ठोके और टीम के स्कोर को 330 तक पहुंचा दिया. उनकी पारी मैच विनिंग साबित हुई और साउथ अफ्रीका ने मुकाबला अपने नाम किया. लेकिन अब ब्रीट्जके को डर है कि उनके करियर का ग्राफ कहीं गिर ना जाए. ब्रीट्जके का अब वनडे में औसत 92.60 है, और इससे पहले उन्होंने 150, 83, 57 और 88 रन बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले ब्रीट्जके?

ब्रीट्ज़के ने मजाक में स्वीकार किया कि अपनी “ख़ास शुरुआत” के बाद, उनके लिए अब सिर्फ नीचे की ओर जाना ही बचा है. हालाँकि उन्हें उम्मीद है कि उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा. वह लॉर्ड्स में भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में बहुत मुश्किल थी, मुझे लगा था कि 280 रन अच्छा स्कोर होगा. शुरुआत में थोड़ा पुराने जमाने का क्रिकेट था. परिस्थितियों को भाँपकर अंत में रन बनाए. अब तक अच्छा रहा है, उम्मीद है कि यह जारी रहेगा.’

ये भी पढे़ं… 1 ओवर में 4, 4, 4, 4, 4… एशिया कप से पहले PAK बल्लेबाज ने दिखाया खतरनाक फॉर्म, 175 के स्ट्राइक रेट गेंदबाजों को धोया

ब्रीट्जके को टेंशन

उन्होंने आगे कहा, ‘यह थोड़ा चिंताजनक है. मेरे लिए यह केवल नीचे की ओर ही जा सकता है. सच कहूं तो यह एक खास शुरुआत रही है. मैंने कुछ बहुत अच्छे विकेटों पर खेला है और मैं बस यही उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि यह इसी तरह चलता रहे. सच कहूं तो मैं शतक नहीं बना पाया उस ऑनर्स बोर्ड पर होना अच्छा होता. कभी-कभी यह आपको परेशान कर देता है. लेकिन मेरे लिए, मैं इसे ऐसे देखता हूँ जैसे मैं जीविका के लिए एक खेल खेलने के लिए बहुत आभारी हूँ. मैं बस मिलने वाले हर अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करता हूं और उसका पूरा लाभ उठाने की कोशिश करता हूँ. यह हमेशा के लिए नहीं रहता.’

दक्षिण अफ्रीका ने 1998 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली एकदिवसीय श्रृंखला जीत दर्ज की है. ब्रीट्जके ने कहा कि टीम रविवार को साउथेम्प्टन में 3-0 से श्रृंखला जीतने पर जश्न मनाने की योजना बना रही है. उनका मानना ​​है कि टीम का बढ़ता आत्मविश्वास उसी स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीत से उपजा है.



Source link