Last Updated:
Teachers Day 2025 Special: भोपाल की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. उषा खरे ने 40 वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र में काम कर बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ उषा खरे ने अपने जीवन के 40 वर्ष बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य देने में लगा दिया. उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे न सिर्फ उनके स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छा मुकाम मिला है, बल्कि उनकी आज देश-दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए उषा खरे ने बताया कि मैंने करीब 40 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी है. बीते वर्ष ही मैं प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुई हूं.
साल 2018 में मुझे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में करीब ढाई साल तक नई शिक्षा नीति को लेकर काम किया. साल 2020 में भारत सरकार की ओर से कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर एपिसोड के लिए नियुक्त हुई. कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मैंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और प्रसिद्ध कलाकार बोमन ईरानी के साथ बढ़िया शो किया. वहां हमने करीब 50 लाख रुपए जीते, जिसमें टैक्स हटाकर हमें 25 लख रुपए मिले. इस इनामी राशि को मैंने अपने शासकीय स्कूल में लगाकर यहां पढ़ने वाली बच्चियों के लिए रोबोटिक्स लैब बनवाया है.
वह बताती हैं कि सेवानिवृत होने के बाद मैं एक निजी संस्था की अध्यक्ष हूं, जहां मुख्य रूप से वकील काम करते हैं. वह अपने एक नए मिशन के तहत क्राइम फ्री इंडिया मुहिम पर काम कर रही हैं. उनका मानना है कि यदि हमारी एक जेनरेशन लगातार काम करे तो आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत जैसे ही अपराध मुक्त भारत भी बनाया जा सकता है. ऐसे में एक दिन ऐसा भी आएगा जब हमारे देश से अपराध जड़ से खत्म हो जाएगा. साथ ही उन्होंने न्यूज़ 18 के माध्यम से यह आवाहन किया कि यदि कोई भी व्यक्ति उनकी इस मुहिम में जुड़ना चाहता है, तो वह बेशक जुड़ सकता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें