उज्जैन में काल भैरव मंदिर का होगा कायाकल्प: 163 करोड़ से फेसिलिटी सेंटर, मल्टीलेवल पार्किंग, गार्डन सहित कई कार्य होंगे – Ujjain News

उज्जैन में काल भैरव मंदिर का होगा कायाकल्प:  163 करोड़ से फेसिलिटी सेंटर, मल्टीलेवल पार्किंग, गार्डन सहित कई कार्य होंगे – Ujjain News

काल भैरव मंदिर का कायाकल्प होने जा रहा है।

महाकाल मंदिर के बाद अब काल भैरव मंदिर का कायाकल्प होगा। यहां पर होल्डअप एरिया, मल्टी लेवल पार्किंग, श्रद्धालुओं के लिए रुकने की व्यवस्था, फेसिलिटी सेंटर पार्क मूर्तियां फाउंटेन बनाए जाएंगे। महाकाल मंदिर में रोजाना करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पह

.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु काल भैरव मंदिर भी दर्शन करने भी आते हैं। काल भैरव मंदिर में आने वाले श्रद्धालु को सुविधा देने के लिए 163 करोड़ रुपए के कार्य होने जा रहे हैं। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही भोपाल में होने वाली बैठक में इसको मंजूरी मिलने की संभावना है।

163 करोड़ रुपए के विकास कार्य की डीपीआर तैयार हो चुकी है।

काल भैरव मंदिर में ये काम होंगे

काम लागत
कॉम्प्लेक्स निर्माण 55 करोड़
2 मल्टी लेवल पार्किंग 49 करोड़
इलेक्ट्रिकल और मैकनिकल कार्य 51 करोड़
अन्य कार्य 8 करोड़
कुल लागत 163 करोड़ रुपए
काल भैरव मंदिर में प्रवेश के लिए 3 अलग-अलग गेट बनेंगे। एक गेट से वीआईपी एंट्री, दूसरे से जनरल और तीसरे गेट से स्पेशल एंट्री दी जाएगी।

काल भैरव मंदिर में प्रवेश के लिए 3 अलग-अलग गेट बनेंगे। एक गेट से वीआईपी एंट्री, दूसरे से जनरल और तीसरे गेट से स्पेशल एंट्री दी जाएगी।

जनरल, वीआईपी और स्पेशल एंट्री के लिए अलग-अलग गेट उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि मंदिर में जनरल एंट्री, वीआईपी एंट्री और स्पेशल एंट्री के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर के लिए एक नई अप्रोच रोड भी प्रस्तावित की है। आने वाले कुम्भ के लिए क्राउड मैनेजमेंट का ध्यान रखते हुए कार्य किए जाएंगे। मंदिर में फाउंटेन पार्क बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी।

Source link