एशिया कप टी20 में इन 5 धाकड़ बल्लेबाजों ने ठोके सबसे ज्यादा रन, टॉप पर मौजूद ये भारतीय

एशिया कप टी20 में इन 5 धाकड़ बल्लेबाजों ने ठोके सबसे ज्यादा रन, टॉप पर मौजूद ये भारतीय


एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) देश में खेला जाएगा. इस साल एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट तीसरी बार खेला जाएगा. इससे पहले साल 2016 और साल 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन हुआ था. भारत ने 2016 में टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप जीता था. 2022 में टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप श्रीलंका ने जीता था. ओवरऑल भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है. भारतीय टीम सर्वाधिक 8 बार एशिया कप की विजेता रही है. भारत ने वनडे फॉर्मेट के एशिया कप में 7 खिताब और टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में 1 खिताब जीता है. एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग हैं. एशिया कप 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले से करेगा. एशिया कप 2025 में भारत का अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से मुकाबला 14 सितंबर को होगा. आइए, उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सर्वाधिक रन अपने नाम किए.

1. विराट कोहली (429 रन)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2016 से 2022 तक 10 मुकाबले खेले, जिसकी नौ पारियों में 85.80 की औसत के साथ 429 रन बनाए. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले. विराट कोहली इस टूर्नामेंट में 11 छक्के और 40 चौके लगा चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. मोहम्मद रिजवान (281 रन)

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में छह मैच खेले, जिसमें 56.20 की औसत के साथ 281 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए. मोहम्मद रिजवान ने 21 चौके और छह छक्के लगाए हैं.

3. रोहित शर्मा (271 रन)

रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में 9 मुकाबलों में 30.11 की औसत के साथ बल्लेबाजी की. रोहित ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में दो अर्धशतकों के साथ 271 रन बनाए. रोहित के नाम 12 छक्के और 27 चौके हैं.

4. बाबर हयात (235 रन)

हांगकांग के इस बल्लेबाज ने साल 2016 से 2022 के बीच में कुल पांच मैच खेले, जिसमें 47 की औसत के साथ 235 रन जुटाए. हयात के नाम एक शतक और एक अर्धशतक है. इस खिलाड़ी ने 10 छक्के और 22 चौके लगाए हैं.

5. इब्राहिम जादरान (196 रन)

अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. जादरान ने चार छक्के और 14 चौके अपने नाम किए.



Source link