कभी कार दिलाई, तो कभी कोच की बहनों की शादी का पूरा खर्च उठाया

कभी कार दिलाई, तो कभी कोच की बहनों की शादी का पूरा खर्च उठाया


Last Updated:

हार्दिक पंड्या के बचपन के कोच जितेंद्र कुमार ने 2018 के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल ने उनकी बहनों की शादी का पूरा खर्च उठाया था. पंड्या ने अपने कोच की दोनों बहनों की शाद…और पढ़ें

पंड्या ब्रदर्स ने कोच की मदद की.
नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या बड़े दिलवाले हैं. ग्राउंड में गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई करने वाले पंड्या ब्रदर्स मैदान के बाहर बेहद संवेदनशील हैं. उनका मानवीय चेहरा बचपन के कोच जितेंद्र कुमार ने उजागर किया है. दोनों भाइयों ने कोच की 2 बहनों की शादी का पूरा खर्च उठाया है. कोच जितेंद्र कुमार ने इसके बारे में खुद बताया है.पंड्या ब्रदर्स ने कोच की बहनों की शादी में 70-80 रुपये की आर्थिक मदद की.जितेंद्र ने कहा कि पंड्या ने जब पहली बार टीम इंडिया की ओर से खेला था तब, उन्होंने कार गिफ्ट में दी थी. जितेंद्र का कहना है कि दोनों भाई उन्हें अपनी फैमिली का हिस्सा मानते हैं. हमेशा उनके सुख दुख में साथ देते हैं.

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के कोच जितेंद्र कुमार (Jitender Kumar) ने साल 2018 की घटना को याद करते हुए कहा कि कैसे दोनों भाइयों ने आर्थिक रूप से उनकी मदद की थी. दूसरी बहन की शादी के लिए कार खरीदने को 20 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘हार्दिक और क्रुणाल ने 2018 में मेरी पहली बहन की शादी में आर्थिक रूप से मदद की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने फरवरी 2024 में मेरी दूसरी बहन की शादी के दौरान कार खरीदने के लिए 20 लाख रुपये दिए और साथ ही गिफ्ट भी दिए.’

31 दिन का ब्रेक खत्म…सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी एशिया कप की तैयारी में जुटी, बुमराह और संजू सैमसन ने जमकर बहाया पसीना

हार्दिक पंड्या बोले- मैं आपकी सुरक्षा के लिए दे रहा हूं
जितेंद्र कुमार ने आगे बताया कि हार्दिक पंड्या ने 2015-16 में टीम इंडिया में उनके पहले मैच के बाद उन्हें एक कार भी उपहार में दी थी. जितेंद्र ने आगे कहा, ‘हार्दिक ने 2015-16 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद मुझे एक कार गिफ्ट में दी थी. जो नेशनल टीम के साथ उनका पहला मैच था. उस समय उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. मैं हैरान रह गया और शुरू में मैंने इसे लेने से इनकार कर दिया. फिर क्रुणाल ने भी मुझे समझाने की कोशिश की. हालांकि जब हार्दिक ने कहा, ‘हम आपकी सुरक्षा के लिए आपको एक कार दे रहे हैं. बाइक चलाते समय आपको कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए.’तो मैं मान गया. यह एक ऐसे कोच के प्रति आभार व्यक्त करने का उनका तरीका था जो जरूरत पड़ने पर हमेशा मेरे साथ रहा.’

एशिया कप से पहले हार्दिक पंड्या का नया हेयरस्टाइल
हार्दिक पंड्या यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में नजर आएंगे. इस ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट से पहले मेकओवर करवाया है और अब एक नए लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने बालों को कलर करवाया है. पंड्या टीम इंडिया के साथ दुबई पहुंच चुके हैं. उन्होंने वहां पहुंचकर एशिया कप के लिए अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. दाएं हाथ के बल्लेबाज हार्दिक ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कभी कार दिलाई, तो कभी कोच की बहनों की शादी का पूरा खर्च उठाया



Source link