खिलचीपुर में 10 दिन तक बप्पा की धूम: युवा मूर्तिकार रोहित सोंनी की बाल गणेश प्रतिमा बनी चर्चा का विषय – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में 10 दिन तक बप्पा की धूम:  युवा मूर्तिकार रोहित सोंनी की बाल गणेश प्रतिमा बनी चर्चा का विषय – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 10 दिन तक चले गणेश उत्सव ने पूरे नगर को भक्तिमय रंगों और खुशियों से भर दिया। खाती कुंडी चौक पर गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित बाल गणेश की प्रतिमा इस उत्सव की रौनक का केंद्र बनी। शुक्रवार रात हुई भव्य महाआरती में बड़ी संख्या

.

फूलों और लाइटिंग से सजी झांकी में बाल रूप में विराजमान गणेश जी लड्डू पकड़े अपने वाहन चूहे के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य के रूप में नजर आए। प्रतिमा की मासूमियत ने छोटे-बड़े सभी भक्तों को घंटों खड़ा कर दिया।

प्रतिमा 10 दिन में बनाकर की तैयार इस प्रतिमा की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे 22 वर्षीय रोहित सोंनी ने अपने हाथों से तैयार किया। रोहित ने बताया कि पहली प्रतिमा बनाने में उन्हें करीब 10 दिन लगे। प्रतिमा की सुंदरता देखकर नगरवासियों ने तारीफ की और इसके बाद उन्हें नगर के छह अन्य पंडालों के लिए प्रतिमाएं बनाने की जिम्मेदारी दी गई।

सभी प्रतिमाएं मिट्टी और पुट्टी से तैयार हैं और नगर के अलग-अलग हिस्सों में सजाई गई हैं। रोहित का कहना है कि इस अनुभव ने उन्हें मूर्तिकार के रूप में नई पहचान दी है। आज गणेश उत्सव का अंतिम दिन है। रात को भव्य शोभायात्रा और गणेश जी के विसर्जन के साथ इस 10 दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। नगर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से हर गली गूंज रही है और भक्तिमय माहौल हर दिल में उत्साह भर रहा है।

युवा मूर्तिकार ने बनाई बाल गणेश की मोहक प्रतिमा



Source link