मध्य प्रदेश के सतना जिले में गर्भवती को सांप ने काट लिया। महिला को परिजन सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने गर्भवती महिला और बच्चे को बचा लिया। रेउरा फार्म निवासी 24 साल की लकी डोहर को सांप ने डस लिया था। वह 8 माह क
.
बेहोश हो गई थी महिला 3 सितंबर को रात में सोते समय महिला को सांप ने काटा था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। लकी को परिजन सुबह 4 सितंबर की सुबह जिला अस्पताल लेकर आए। उस समय उनका एसपीओटू 50 फीसदी से कम था। पल्स और ब्लड प्रेशर का पता नहीं चल पा रहा था।
बेहोशी की हालत में ही बच्ची को दिया जन्म मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. बद्री विशाल सिंह ने मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एलपी सिंह से परामर्श कर महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। गुरुवार सुबह 5:45 बजे भर्ती हुई लकी ने रात को बेहोशी की हालत में ही एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. निशात फातिमा खान की देखरेख में हुआ।
डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और दो दिन बाद शुक्रवार को लकी को होश आ गया। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट से बाहर निकाला गया। शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।