ग्वालियर के बहांगी खुर्द में तालाब टूटा: बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, भेला, स्यावरी और जनापुर गांवों के खेतों में भरा पानी, प्रशासन अलर्ट – Gwalior News

ग्वालियर के बहांगी खुर्द में तालाब टूटा:  बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, भेला, स्यावरी और जनापुर गांवों के खेतों में भरा पानी, प्रशासन अलर्ट – Gwalior News


ग्वालियर के बहांगी खुर्द में तालाब की पार ढहने से छह गांव में भरा पानी।

ग्वालियर अंचल में लगातार हो रही बारिश से तालाब, नदिया व बांध ओवर फ्लो हो गए हैं। शनिवार को अत्यधिक पानी आने के चलते बहांगी खुर्द उटीला में तालाब की “पार’ टूटने से तालाब से तेज बहाव में पानी बह रहा है। तालाब के कैचमेंट एरिया में आने वाले छह गांव बिजौल

.

खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई हैं। अभी राहत की बात है कि गांव में बस्ती तक पानी नहीं पहुंचा है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल शुक्रवार रात 11 बजे से ग्वालियर में बारिश बंद है, इसलिए कई गांव इसकी चपेट में आने से बच गए हैं।

तालाब की टूटी पार, जहां से पानी बह रहा है।

बारिश के बाद बहांगी गांव का तालाब टूटा, फसलें हुई बर्बाद

अंचल में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को बारिश के बाद बहांगी गांव का तालाब पानी का दबाव नहीं झेल सका और उसकी पार ढह गई, जिससे करीब आधा दर्जन गांवों में पानी पहुंचा और यहां की फसल चौपट हो गई।

मामले का पता चलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई है। प्रशासन की टीम हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। तालाब की जद में आने वाले गांव में अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय निवासी विजय सिंह जाट ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद अचानक गांव के खेतों में पानी भरने लगा। जिससे फसल चौपट हो गई हैं। अभी यही राहत है कि गांव की बस्तियों तक पानी नहीं पहुंचा है।

यह गांव हुए प्रभावित उटीला इलाका स्थित बहांगी गांव में स्थित तालाब की पार अचानक ढह जाने से पानी पास ही स्थित तालाब में पहुंचा, लेकिन यह पहले से ही टूटा था तो पानी बिजौली, मुगलपुरा, जनापुरा, रतवाई, भेला और स्यावरी गांव के लिए आफत बन गया। यहां पांच सौ से ज्यादा बीघा फसल चौपट होने की बात कही जा रही है।

यह पहुंचे मौके पर बहांगी गांव का तालाब टूटने का पता चलते ही नायब तहसीलदार मुन्ना लाल गौर और राघवेन्द्र कुशवाह के साथ ही पटवारी केके शर्मा मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए हैं। केके शर्मा का कहना है कि तालाब बहांगी गांव में है, लेकिन इसका बहाव बिजौली व अन्य गांवों में है, जिससे फसल इन गांवों की डूब गई है। पिछले साल भी टूटा था तालाब उटीला के बहांगी खुर्द का यह तालाब लगभग 100 साल पुराना बताया जाता है। पिछले साल 13 सितंबर 2024 को भी लगातार बारिश से पानी का दबाव बढ़ने पर यह तालाब की पार ढहने लगी थी और बिजौली इलाके में पानी पहुंच गया था। तब भी प्रशासन ने रात में अलर्ट जारी किया था।



Source link