जबलपुर में गणेश पंडाल के पास मांस फेंका: बाइक से आए आरोपी मांस फेंककर भागे, पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा; दो की तलाश – Jabalpur News

जबलपुर में गणेश पंडाल के पास मांस फेंका:  बाइक से आए आरोपी मांस फेंककर भागे, पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा; दो की तलाश – Jabalpur News


शहर के आधारताल थाना क्षेत्र में एक गणेश पंडाल के पास मांस और कचरा फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में विस्तार से जांच शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय हिंदू संगठनों में

.

घटना 4 सितंबर रात करीब 9:15 बजे की है। जिसकी सूचना मिलने पर आधारताल पुलिस ने रजा चौक में अली चिकन सेंटर चलाने वाले अहफाज, फैजान और सरफराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से अहफाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाने में शिकायत करते गणेश पंडाल और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

बाइक से आए और फेंककर चले गए

श्री बाल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी नीले रंग की पल्सर बाइक से आए और नेता कॉलोनी में स्थित गणेश पंडाल के पास मांस और चिकन सेंटर का कचरा फेंककर चले गए। हमने तुरंत आधारताल पुलिस को सूचना दी और 5 सितंबर की रात थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस समय हिंद संगठनों का कार्यकर्ता भी थे।

पुलिस का कहना है

आधारताल थाना टीआई प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि

QuoteImage

मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विभिन्न धाराओं के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

QuoteImage



Source link