मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कानून व्यवस्था और एंटी नक्सलाइट मूवमेंट को लेकर पुलिस अफसरों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले नवरात्र पर्व पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को एक्स्ट्रा एलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी अलर्ट मोड में रहें और सतर्कता बरतें। कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पाये। उन्होंने ए
.
सीएम यादव ने शनिवार को कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठक बुलाई थी जिसमें प्रदेश में डायल 112 के शुरू किए जाने के बाद क्विक रिस्पांस और अन्य स्थितियों से सीएम को अवगत कराया गया। इसके साथ ही अधिकारियों को अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए भी कहा गया।
बैठक में इसी माह अपर मुख्य सचिव गृह बनाए गए शिवशेखर शुक्ला ने पुलिस की उपलब्धियों और गृह विभाग के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने, संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने, आवश्यक होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने तथा आपदा मोचन दल द्वारा क्विक रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
आपदा प्रबंधन की जानकारी ली कलेक्टरों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रालय स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा से बने हालातों एवं अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा कर आपदा प्रबंधन एवं गणेश मूर्तियों के समुचित विसर्जन की व्यवस्थाओं का लाइव प्रदर्शन भी देखा।
उन्होंने कहा कि सभी अलर्ट मोड में रहें और सतर्कता बरतें। कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, ग्वालियर और भोपाल से वीसी से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
प्रतिमा विसर्जन में व्यस्थाएं अपडेट रहें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की सभी व्यवस्थाएं अपडेट रहें। पूरा अमला सजग रहकर देर रात तक यह काम पूरा कर लें। वर्षा की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी रखें। आवश्यक हो तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचायें। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को बाढ़ आपदा राहत का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी को भी परेशान न होना पड़े। इसके लिए समुचित तैयारी रखें। आपदा मोचन दल क्विक रिस्पांस कर प्रभावितों को रेस्क्यू करें। प्रभावितों की सहायता के लिए सभी पूरी संवेदनशीलता और मानवता की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह शिव शेखर शुक्ला, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, एडीजी सिविल डिफेंस प्रज्ञा श्रीवास्तव, एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर, सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक सिंह सहित अधिकारी उपस्थित थे।