धड़ाधड़ गिरे विकेट, जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे छोटे टी20 स्कोर पर सिमटा श्रीलंका

धड़ाधड़ गिरे विकेट, जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे छोटे टी20 स्कोर पर सिमटा श्रीलंका


Last Updated:

ZIM vs SL 2nd T20I Sri Lanka All out on 80 runs: श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में महज 80 रन के स्कोर पर सिमट गई. यह इस फॉर्मेट में टीम का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है.

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 80 रन पर समेटा
नई दिल्ली. श्रीलंका के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के दौरे पर जबरदस्त धोखा दिया. पूरी टीम दूसरे टी20 मुकाबले में महज 80 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. सिकंदर रजा और ब्रैड इवांस की घातक गेंदबाजी के आगे लंकन टीम के बैटर बेबस और लाचार नजर आए. सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच पाए. नजीता हुआ कि टीम टी20 इतिहास में अपने दूसरे सबसे छोटे और जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे छोटे स्कोर पर सिमट गई.

श्रीलंका को हरारे में शनिवार (6 सितंबर) को जिम्बाब्वे की टीम ने दूसरे मैच में टी20 में दूसरा सबसे कम स्कोर पर आउट कर दिया गया. श्रीलंका 17.4 ओवर में 80 रन पर ऑल आउट हो गया. कमिल मिशारा ने रन-ए-बॉल 20 रन बनाए जो इस पारी में टीम का सबसे बड़ा स्कोर था. कप्तान चरित असलंका और दासुन शनाका ही थे जो दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन दोनों रन-ए-बॉल से अधिक रन नहीं बना सके.



Source link