सिंगरौली जिले के सरई थाने में पुष्पेंद्र साहू हत्याकांड को लेकर चल रहा 35 घंटे का धरना समाप्त हो गया है। पुलिस ने 7 दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
.
परिजन ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के बाद कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
ये है पूरा मामला
ग्राम गोरा निवासी पुष्पेंद्र साहू 6 जुलाई को घर से लापता हुए थे। 19 जुलाई को उनका कंकाल घर से 4 किलोमीटर दूर जंगल में रेत के गड्ढे से बरामद हुआ था। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है।
मृतक के माता-पिता और अन्य परिजनों ने थाने के सामने धरना देकर अनशन शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही एसडीओपी गायत्री तिवारी और टीआई जितेंद्र सिंह भदौरिया धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
परिजन की मुख्य मांगें हैं – हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस पर लगे आरोपों की जांच और दोषियों को सजा दिलाना। पुलिस ने परिजन के आरोपों और हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
परिवार को सुरक्षा दी गई
मृतक के परिजनों ने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। जहां जानकारी के अनुसार 6 जवान सुरक्षा की दृष्टि से शिफ्ट में तैनात किए जाएंगे।
एसपी ने मामले की निगरानी के लिए सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी सरई, चौकी प्रभारी बरका और तिनगुड़ी को जवाबदेही सौंपी है।
