पर्यटकों से भरे ऑटो और कार की टक्कर: खजुराहो से आ रहे यूपी के 5 लोग चोटिल; राज्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचाया – Satna News

पर्यटकों से भरे ऑटो और कार की टक्कर:  खजुराहो से आ रहे यूपी के 5 लोग चोटिल; राज्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचाया – Satna News


सतना में खजुराहो से आ रहे यूपी के पर्यटकों के ऑटो और एक कार की टक्कर हो गई। ऑटो आगे से टूट गया। कार के भी एयरबैग खुल गए। टक्कर में 5 लोग घायल हैं। मौके से गुजर रहीं राज्यमंत्री ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों का उपचार जारी है।

.

घटना रैगांव विधानसभा क्षेत्र के रेरुआ कला गांव के पास शनिवार शाम को हुई। एक ब्रेजा कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हुई है।

यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं घायल सभी घायल लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे ऑटो से खजुराहो घूमने गए थे और वापस सतना लौट रहे थे। घायलों में लाल बहादुर (42), आजाद कुमार (36), कलेक्टर (38), रामबाबू (37) और ऑटो चालक रामनगीना (32) शामिल हैं।

टक्कर की वजह से ऑटो टूट गया। कार के भी एयरबैग खुल गए।

राज्यमंत्री ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना के समय राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी अपने काफिले के साथ खैरुआ सरकार की ओर जा रही थीं। उन्होंने तत्काल हाईवे एम्बुलेंस को बुलवाया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मंत्री ने सिविल सर्जन से बात कर घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।



Source link