पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन जैन समाज का चल समारोह: तीन मंदिरों में अभिषेक-पूजन, भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया – Agar Malwa News

पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन जैन समाज का चल समारोह:  तीन मंदिरों में अभिषेक-पूजन, भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया – Agar Malwa News


अंतिम दिन जैन समाज का चल समारोह

आगर मालवा में दिगंबर जैन समाज ने अनंत चतुर्दशी पर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया। शहर के तीनों जैन मंदिरों में सुबह से धार्मिक गतिविधियां शुरू हुईं।

.

मंदिरों में अभिषेक और पूजन के बाद भगवान को निर्वाण के लड्डू अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में राजेश जैन, आदीश जैन, यश जैन सावला परिवार आगर, लोकेंद्र जैन, अरिहंत जैन और आरव जैन परिवार ने भाग लिया।

निर्वाण लड्डू चढ़ाने का लाभ दिगंबर जैन भक्तामर महिला मंडल कानड़ एवं चौमा को मिला। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी में शाम को विशेष अभिषेक का आयोजन हुआ।

अनंत चतुर्दशी के दो कलशों की बोली लगाई गई। पहला कलश महेश जैन व मुकेश जैन परिवार कानड़ को मिला। दूसरा कलश संतोष जैन और कमलेश जैन सांवला परिवार कानड़ ने प्राप्त किया।

छावनी मंदिर से कलश यात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सिटी मंदिर पहुंची। यहां कलश श्रीजी पर विराजमान किए गए। रात में छावनी मंदिर में महाआरती हुई।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने उपवास और एकासन कर धार्मिक अनुष्ठान किए। आगर, कानड़ और चौमा के जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।



Source link