बीच बचाव करते अन्य अस्पताल स्टाफ
मुरैना के जिला पशु चिकित्सालय में को दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि मौके पर मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद दोनों डॉक्टर अस्पताल से चले गए।
.
जानकारी के अनुसार, पदस्थ डॉ. महेश जाटव ने अपने सीनियर और 2021 में रिटायर हो चुके डॉ. सिद्धार दंडोतिया से कहा कि वे अस्पताल आकर मरीज न देखें। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
कभी-कभी सेवाएं देने पहुंचते हैं रिटायर्ड डॉक्टर
डॉ. दंडोतिया रिटायरमेंट के बाद भी समय-समय पर अस्पताल पहुंचकर बीमार मवेशियों को देखते हैं। गुरुवार को भी वे अस्पताल आए और मरीज देखने लगे। इस पर डॉ. महेश जाटव नाराज हो गए और झगड़े की नौबत बन गई।
स्टाफ ने छुड़ाया
अस्पताल स्टाफ ने समय रहते दोनों को अलग कर दिया। दरअसल, पशु पालक अपने बीमार मवेशियों को दिखाने के लिए रिटायर्ड डॉक्टर पर ज्यादा भरोसा जता रहे थे। इसी कारण हालात बिगड़े और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।