Last Updated:
भोपाल के गांधीनगर इलाके में एक शख्स के शादी के प्रपोजल को लड़की ने ठुकरा दिया. लड़की के इनकार से शख्स गुस्से में आ गया. उसने फिर लड़की की नाक ही काट दी. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
घटना गांधी नगर इलाके में गुरुवार दोपहर को हुई. आरोपी दिनेश पीड़ित लड़की पर कुछ दिनों से दबाव डाल रहा था कि वो उससे शादी कर ले, लेकिन लड़की ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसी पर आरोपी बौखला गया और लड़की पर चाकू से वार करके उसकी नाक काट दी. लड़की की शिकायत के अनुसार, पीड़िता 12वीं पास है. वो गांधी नगर की निवासी है. गांधी नगर में वो अपने परिवार के साथ रहती है.
गांधी नगर पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है और उसे पकड़ने के लिए टीमें बना दी हैं. पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे दिनेश सीहोर से भोपाल आया था. वह गांधी नगर के एक कॉलेज जा रही थी. जब वह एयरपोर्ट ब्रिज के पास पहुंची, तो दिनेश स्कूटर पर पीछे से आया और उसे रोक लिया. उसने जबरदस्ती महिला को अपने स्कूटर पर बैठाया और उसे IT पार्क में ले गया.
शादी के लिए मना करने पर लड़के ने काटी नाक
दिनेश ने स्कूटर से चाकू निकाला और फिर से उस पर शादी के लिए दबाव डाला. जब महिला ने मना कर दिया, तो दिनेश गुस्सा हो गया. उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी. इसके बाद वह उसे घायल हालत में वहीं छोड़कर भाग गया. महिला ने अपनी मां को फोन किया और घटना के बारे में बताया.
आरोपी की तलाश जारी
इसके बाद पीड़िता की मां तुरंत उसके भाई के साथ मौके पर पहुंची. फिर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उसको अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस केस दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है.
यामिनी सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. फिलहाल न्यूज18 में ये क्राइम सेक्शन को देख रही हैं. इन्हें देश (Nation) और विदेश (International) मामलों में भी गहरी रुचि है. खबरों से जुड़ी और जानकारी के लिए …और पढ़ें
यामिनी सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. फिलहाल न्यूज18 में ये क्राइम सेक्शन को देख रही हैं. इन्हें देश (Nation) और विदेश (International) मामलों में भी गहरी रुचि है. खबरों से जुड़ी और जानकारी के लिए … और पढ़ें