विदिशा में बावना नदी में बहा किसान: 48 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, SDRF और होमगार्ड कर रही तलाश – Vidisha News

विदिशा में बावना नदी में बहा किसान:  48 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, SDRF और होमगार्ड कर रही तलाश – Vidisha News



विदिशा के हैदरगढ़ में एक किसान के नदी में बहने का मामला सामने आया है। 45 वर्षीय मनोज कुमार लोधी 4 सितंबर की रात से लापता हैं। उनकी बाइक बावना नदी के किनारे मिली है। मनोज बगरीद से लौटते समय शराब के नशे में थे। बाइक से लौटते वक्त वह नदी में गिर गए। मनो

.

हैदरगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने होमगार्ड और SDRF की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए बुलाया। नदी में लगातार तलाश जारी है। होमगार्ड कमांडेंट मयंक जैन ने बताया कि शनिवार तक हादसे को 48 घंटे हो चुके हैं। सामान्य स्थिति में शव अब तक ऊपर आ जाना चाहिए था। सागर टीम से भी संपर्क किया गया है। अब उनकी मदद से आगे का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

ग्रामीणों के अनुसार, बावना नदी पर बना पुल काफी नीचा है। इस स्थान पर पहले भी कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं।



Source link