Last Updated:
बेंगलुरु में Duleep Trophy के पहले सेमीफाइनल में Shubham Khajuria के नाबाद 128 रन से North Zone ने तीसरे दिन 5 विकेट पर 278 रन बनाए, South Zone की पहली पारी 536 रन पर सिमटी थी.
साउथ जोन ने सेमीफाइनल में पहली पारी में 536 रन बनाए थे. इसके जवाब में नॉर्थ जोन अब भी 258 रन से पीछे चल रहा है. अब नॉर्थ जोन की उम्मीदें खजूरिया पर टिकी हैं जिन्होंने 245 गेंद (20 चौके, एक छक्का) में नाबाद 128 रन बनाए. टीम की शुरुआत खराब रही और कप्तान अंकित कुमार छठे ओवर में गुरजपनीत सिंह की गेंद पर LBW हो गए. यश धुल (14) भी सस्ते में आउट हो गए. टीम ने पहले आधे घंटे के खेल में 38 रन पर दो विकेट गंवा दिए.